फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Senior leaders including SP district general secretary hang on

सपा जिला महासचिव समेत वरिष्ठ नेताओं पर लटकी तलवार

Fri, 16 Oct 2020 08:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Senior leaders including SP district general secretary hang on
सपाइयों की गुटबाजी मुखर होती जा रही है। जिला महासचिव मौलाबख्स की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं की ओर से राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज और जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें बगावती तेवर दिखाने वाले तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। जिला कमेटी ने पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव व प्रदेश अध्यक्ष को साक्ष्य भेजे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में इन दिनों जबर्दस्त रार चल रही है। बुधवार को जिला महासचिव मौलाबख्श, पूर्व जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रबली पटेल के आह्वान पर एकत्र हुए दर्जन भर से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज और जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाया था। इससे जिले में पार्टी लगातार कमजोर हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में तत्काल जिला कमेटी को भंग कर राष्ट्रीय महासचिव की जिला संगठन से दखलंदाजी बंद करने की मांग उठाई गई। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र भी भेजा गया। शुक्रवार को सपा में फूट की खबर मीडिया की सुर्खियां बनीं तो आननफानन पार्टी कार्यालय में जिला इकाई की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय महासिचव व जिलाध्यक्ष के खिलाफ की गई अभद्र टिप्प्णी पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही बगावती तेवर अपनाने वाले तीनों वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एक पत्र प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष भैयालाल पाल, जिला सचिव कमलेंद्र सिंह, अबरार अहमद, अल्पसंख्यक समाज के जिलाध्यक्ष कासिम हुसैन, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हीरा पासी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव, लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष वेद पाल, शहनवाज अहमद, आनंद मोहन पटेल, परवेज अंसारी, मानसिंह पटेल, चंदन यादव, कुशल पटेल, अनिल यादव जितेंद्र सरोज समेत जिला कमेटी एवं फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed