फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seeing the mother hanging from the noose, the children cried, said that the mother hanged herself

Kaushambi News: मां को फंदे से लटका देख बिलखे बच्चे, बोले मां ने लगा ली फांसी

Sat, 17 Jun 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seeing the mother hanging from the noose, the children cried, said that the mother hanged herself
मां को फंदे से लटका देख बिलखे बच्चे, बोले मां ने लगा ली फांसी- करारी कोतवाली के अगियौना गांव में शुक्रवार देर रात हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली क्षेत्र के अगियौना गांव में शुक्रवार रात विवाहिता ने अपने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। खाना खाकर बच्चे कमरे में सोने पहुंचे तो मां का शव देख बिलख पड़े। बच्चों के रोने की आवाज सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

अगियौना गांव का अर्जुन कुमार मेहनत मजदूरी करता है। वह नशे का काफ़ी आदी है। शुक्रवार को वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ। इसके बाद अर्जुन की पत्नी लक्ष्मी देवी (30) ने रात करीब 9:10 बजे घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बच्चे अंदर गए तो लक्ष्मी का शव फांसी पर लटका देखा तो चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता ने किस कारण से खुदकुशी की, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से विवाहिता के एक बेटे व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पति मौके से भाग निकला है। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह का कहना है मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed