{"_id":"6924b44354429c561d0c79de","slug":"seeing-the-dark-skinned-bride-at-the-engagement-ceremony-the-young-man-refused-to-marry-her-kaushambi-news-c-261-1-kmb1028-132779-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सगाई में सांवली दुल्हन देख युवक ने शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सगाई में सांवली दुल्हन देख युवक ने शादी से किया इंकार
Tue, 25 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सांवली दुल्हन देख युवक ने सगाई के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। मामला महिला थाना पहुंचा। दोनों पक्ष ने शादी करने से मना कर एक-दूसरे को दिया गया सामान वापस कर दिए।
कड़ाधाम कोतवाली के एक गांव की युवती की शादी परिजनों ने कोखराज कोतवाली गांव के एक युवक के साथ तय हुई। लड़का प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दोनों के परिजनों ने लड़का-लड़की देख पसंद किया। परिजनों ने एक दूसरे को लेनदेन कर मंगनी (सगाई) की डेट निर्धारित कर दी।
सगाई के दौरान दुल्हन को सांवली बताते हुए शादी करने से मना कर दिया। मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की गई। दोनों पक्ष को थाना बुलाया गया। एसओ नीलम राघव ने महिला आरक्षी विद्या यादव के साथ बैठकर दोनों पक्ष से बात की। युवक ने युवती को सांवली बताया। इस पर दुल्हन ने भी उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। एसओ नीलम राघव का कहना है कि पहले लोग मां-बाप की पसंद पर सिर झुकाकर एक दूसरे को देखे बिना विवाह कर पूरा जीवन निभाते थे। अब समय बदल गया है। एक दूसरे को देख लेने के बाद ही शादी करनी चाहिए।