फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   See electricity bills double raging town

दोगुना बिजली बिल देख भड़के कस्बाई

Fri, 03 Jul 2015 02:03 AM IST
kausambi
kausambi Updated Fri, 03 Jul 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। अघोषित अंधाधुंध बिजली कटौती से त्रस्त करारी कस्बे के लोगों को बिजली विभाग की एक और कारस्तानी ने रूलाकर रख दिया है। यहां के लोगों को दोगुना और तीन गुना बिल भेज दिया गया है। बिल लेकर लोग बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसका लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। बुधवार को कस्बाइयों ने एसडीओ से शिकायत की। चेताया कि तीन दिन के भीतर यदि बिल संशोधित नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन और उपकेंद्र का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


करारी कस्बे के मोहम्मद अली, इरशाद अहमद, रमेशचंद्र चौरसिया, मन्नू, सैयद मोहम्मद मेंहदी, शैदाय रजा, बालक चौरसिया, शोएब सलमान, हैदर अब्बास, एजाज अहमद, सरदार हुसैन आदि ने बताया कि पहले दो महीने का बिजली का बिल 436 रुपये आता था। इस बार अप्रैल और मई महीने का बिल विभाग की ओर से दोगुना और तीन गुना भेजा गया है। आजाद नगर मोहल्ले के ही मोहम्मद अली ने बताया कि उनका चार महीने का बिल 2990 रुपये आया है जबकि एक हजार रुपये से भी कम बिल आना चाहिए।
विज्ञापन


 इसी तरह से गड़हीपर मोहल्ले के इरशाद अहमद को 4 महीने का बिल 3436 रुपये, रमेशचंद्र चौरसिया निवासी अशोकनगर का दो महीने का बिल 436 के बजाय 1492 रुपये भेजा गया है। इसके अलावा नयागंज मोहल्ले के सरदार हुसैन का दो महीने का बिल 436 के स्थान पर 857 रुपये आया है। हजरतगंज के सैयद मोहम्मद मेंहदी के नाम 4 महीने का बिल 2920 रुपये और गड़हीपर के मन्नू के नाम 4 महीने का बिल 2864 रुपये भेजा गया है। एक ही मोहल्ले के रहने वाले लोगों के नाम दो-दो महीने का बिल अलग-अलग आने को लेकर कस्बे के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों ने इसकी शिकायत भी अवर अभियंता, एसडीओ से की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिल संशोधित नहीं किया जा रहा है। बुधवार को भी लोगों ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) से शिकायत की। ग्रामीणों ने चेताया है कि तीन दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed