{"_id":"62606388270b9b2a3a7c9743","slug":"secretary-suspended-for-irregularities-in-development-works-kaushambi-news-ald331350565","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनियमितता पर सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनियमितता पर सचिव निलंबित
विज्ञापन
मंझनपुर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर जिला पंचायतीराज अधिकारी ने तियरा जमालपुर के सचिव को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत पिंडरा सहाबनपुर व तियरा जमालपुर में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मुकेश कुमार ने डीएम से की थी।
इस पर डीपीआरओ डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव ने दो अप्रैल को मंझनपुर ब्लॉक के तियरा जमालपुर पहुंचकर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्पष्ट हुआ कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार पाल ने तालाब के किनारे चयनित की थी।
जिसकी वजह से निर्माण के एक वर्ष बाद दीवार में दरार आ गई है। शौचालय के लिए बनाया गए टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी वजह से पिछले दो महीने से शौचालय का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। शौचालय निर्माण का स्थल सही चयन नहीं होने से सरकारी खजाने के पांच लाख रुपये का दुरुपयोग हुआ है। इसी प्रकार पिंडरा सहाबनपुर में शौचालय निर्माण न कराकर उक्त धनराशि को निजी कार्य में प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
इस पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार पाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही अपर डीएम को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सौंपी है। निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी को मंझनपुर ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।