फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Secretary accused of rape on the pretext of marriage suspended

Kaushambi News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी सचिव निलंबित

Wed, 24 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 24 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of rape on the pretext of marriage suspended
कनैली। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) राम गोविंद को निलंबित कर दिया गया है। इन दिनों वह जेल में है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के बंथरी निवासी राम गोविंद वर्तमान में कौशाम्बी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। 12 दिसंबर को वह बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन शाम तक नहीं लौटा। अगले दिन भाई शिव गोविंद ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया। उनका आरोप था कि एक युवती उनके भाई को ब्लैकमेल कर रुपये वसूलना चाहती है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नामजद युवती से पूछताछ की तो कहानी पलट गई। उसने बताया कि करीब एक साल से राम गोविंद फेसबुक के जरिये उसके संपर्क में आया। 14 फरवरी को उसे चित्रकूट के एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर सचिव पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

17 दिसंबर को राम गोविंद सरायअकिल के भक्तन का पूरा गांव के पास नहर किनारे बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बीडीओ कौशाम्बी सुरेश कुमार की रिपोर्ट पर आरोपी सचिव को निलंबित कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी शैलेन ब्यास के मुताबिक, बीडीओ की रिपोर्ट में सचिव के आपराधिक मुकदमे में जेल जाने के कारण ब्लॉक कार्यालय में नहीं होने का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed