{"_id":"613270bd8ebc3e61d82f6e42","slug":"secretaries-and-employment-servants-rallied-against-pradhan-kaushambi-news-ald3148696184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ लामबंद हुए सचिव और रोजगार सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ लामबंद हुए सचिव और रोजगार सेवक
Sat, 04 Sep 2021 05:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 05:28 PM IST
सार
ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पंचायत सचिव राम गोविंद जांच करने पहुंचे थे। चहारदीवारी पुरानी ईंट से बनाई जा रही थी। जिस पर सचिव ने प्रधान से पुरानी ईंट लगाने से मना किया। इससे खफा ग्राम प्रधान ने सचिव को फोन पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
Kaushambi : थाने का घेराव करते रोजगार सेवक।
- फोटो : Kaushambi
विस्तार
सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा ग्राम प्रधान के खिलाफ शुक्रवार को कड़ा के सचिव एवं रोजगार सेवक लामबंद हो गए। इस दौरान कर्मचारियों ने कोतवाल का घेराव कर बताया कि ग्राम प्रधान परिषदीय विद्यालय की चहारदीवारी में पुरानी ईटों का उपयोग कर रहा था। जिसका विरोध करने पर प्रधान ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी। कर्मचारियों ने पुलिस से जांच कर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोहंदा गांव के परिषदीय विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पंचायत सचिव राम गोविंद जांच करने पहुंचे थे। चहारदीवारी पुरानी ईंट से बनाई जा रही थी। जिस पर सचिव ने प्रधान से पुरानी ईंट लगाने से मना किया। इससे खफा ग्राम प्रधान ने सचिव को फोन पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी। यही नहीं सचिव के साथ मौजूद रही रोजगार सेवक निर्मला देवी के साथ भी प्रधान ने अभद्रता की। इससे खफा होकर शुक्रवार को सैनी कोतवाली का घेराव करते हुए सचिव एवं रोजगार सेवकों ने पुलिस से प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान अखिलेंद्र राय, मनोज त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह, दीपक सिंह, वसीम अहमद, आफताब आलम, पूरनचंद्र, वसीम अहमद, राहुल चैरसिया, राजमणि, रामसखा, प्रदीप प्रजापति सहित रोजगार सेवक जितेंद्र भट्ट, चंद्रप्रकाश, घूरे लाल आदि मौजूद रहे।