फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Second accused of raping a girl arrested, used to keep an evil eye on the girls

Kaushambi News: बच्ची से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बच्चियों पर रखता था गलत नजर

Fri, 15 Nov 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Second accused of raping a girl arrested, used to keep an evil eye on the girls
पइंसा क्षेत्र की सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने का दूसरा आरोपी नीरज बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वर्ष 2020 में भी उसने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन

पइंसा इलाके के एक गांव में रविवार को बारात देखने गई सात वर्षीय बच्ची के साथ अफजलपुर वारी निवासी मोहित सोनकर व नीरज सोनकर उर्फ खुर्जा ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। गांव के बाहर महुए की बाग में खून से लथपथ बच्ची बेसुध हालत में मिली थी। आरोपी मोहित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

फरार नीरज की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घटना के दूसरे आरोपी नीरज को भी रमसहाईपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, नीरज किशोरावस्था से ही खुराफात करने लगा था। उसके निशाने पर कम उम्र की बच्चियां रहती थीं। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। उसने आसानी से अपना जुर्म कुबूल कर लिया। घटना से पहले आरोपी ने शराब पी थी। दोस्त मोहित के साथ चना का साग तोड़ने गया था। रास्ते में बच्ची को देखकर अचानक मन खराब हुआ और दरिंदगी कर बैठा।



फोटो नं-11

साइड स्टोरी

जमानत पर छूटा फिर भी नहीं सुधराराह चलते बहू-बेटियों पर कसता था फब्तियां
मंझनपुर। पइंसा क्षेत्र में सात वर्ष की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नीरज (21) हैवानियत करने का लती है। लोगों के मुताबिक वह वहशी की तरह वारदात को अंजाम देता है। छह अप्रैल 2020 को भी वह सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास में जेल गया। जमानत पर लौटा पर सुधरा नहीं। पहली वारदात के समय उसकी उम्र मात्र 17 वर्ष के आसपास ही थी। मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। ग्रामीणों ने बताया कि जमानत पर छूटकर आने के बाद भी वह अक्सर राह चलते बहू-बेटियों को फब्तियां कसता था। कई बार लोगों ने उसके परिजनों से शिकायत की। लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों की ढिलाई का नतीजा था कि उसने 10 नवंबर को फिर वारदात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed