फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Searching for people associated with Tablighi Jamaat also started in Doaba

तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की दोआबा में भी तलाश शुरू

Thu, 02 Apr 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Searching for people associated with Tablighi Jamaat also started in Doaba
तब्लीगी जमात से जुडे़ लोगों की दोआबा में भी तलाश शुरू
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम, सीओ व खुफिया एजेंसियों को दिए निर्देश
14 दिन के लिए किए जाएंगे क्वारंटीन, कार्रवाई भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। तब्लीगी जमात से ताल्लुक रखने वालों की दोआबा में भी तलाश शुरू हो गई है। डीएम ने दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल होने वाले सभी जमातियों को खोजकर क्वारंटीन करने का निर्देश दिया है। क्वारंटीन करने की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों के साथ खुफिया एजेंसियों को दी गई है।

निजामुद्दीन मरकज में हुआ तब्लीगी जमात का जलसा देश में कोरोना संक्रमण का बड़ा स्त्रोत बन गया है। जलसे में यूपी के भी तमाम लोग शामिल हुए थे। इसे लेकर मंगलवार शाम बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई तो कौशाम्बी जिला प्रशासन गंभीर हो गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों व खुफिया एजेंसियों को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने जलसे में शामिल होने वाले तब्लीगी जमात के लोगों को खोजकर चिन्हित करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि जलसे में शामिल होने वालों को क्वारंटीन कर दिया जाए। बाद में इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम का निर्देश मिलते ही खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। दोआबा में तब्लीगी समाज के लोग जिन भी मस्जिदों या अन्य धार्मिक स्थलों पर ठहर सकते हैं, वहां पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस वाले भी नजर रखे हुए हैं। फिलहाल न तो कहीं दबिश दी गई है और न ही जलसे में शामिल होने वाला कोई व्यक्ति मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed