{"_id":"6a500e21428472a8710fbc73","slug":"search-intensified-for-the-truck-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144447-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चार युवकों को रौंदने वाले ट्रक की तलाश तेज, तीन विभाग की टीम कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चार युवकों को रौंदने वाले ट्रक की तलाश तेज, तीन विभाग की टीम कर रही जांच
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर पिकअप का पंचर बनाते समय चार युवकों की मौत के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने जांच तेज कर दी है। ट्रैफिक सीओ, एनएचएआई और एआरटीओ की संयुक्त टीम हादसे के कारण की जांच कर रही है, जबकि पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश में लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मंगलवार रात त्रिलोकपुर गांव के पास होटल के सामने हाईवे पर पिकअप का पंचर बनाया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने साबिर अली (35), उनके भाई अकबर अली, रिश्तेदार अनवर अली (30) और पिकअप चालक एहसान को कुचल दिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कोखराज क्षेत्र तक करीब 18 किलोमीटर के दायरे में लगे दर्जनभर से अधिक सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि अब तक टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक हादसे के बाद प्रयागराज की ओर भागा था। पुलिस अब अजुहा और कनवार बॉर्डर तक लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
उधर, हादसे की विस्तृत जांच के लिए ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी, एनएचएआई और एआरटीओ की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं की रिपोर्ट तैयार करेगी।
मृतक साबिर और अकबर के पिता मोहम्मद शरीफ की तहरीर पर सैनी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सत्येंद्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिराथू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वाहन और चालक को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।