फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SDO electric kaushambi

314 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
SDO electric kaushambi
kaushambi
बिजली विभाग के एसडीओ व जेई की टीम ने मंगलवार को जिले में छापामार कर लाखों के बकाए पर सैकड़ों उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी। इसके अलावा तीन दर्जन कटियामारों पर विद्युत चोरी व 24 नलकूप उपभोक्ताओं के खिलाफ 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ताबड़तोड़ छापामारी की कार्रवाई से जिले में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


राजस्व वसूली को लेकर चेयरमैन विद्युत वितरण निगम द्वारा पिछले सप्ताह जिम्मेदारों की नकेल कसी गई। इस क्रम में एक्सईएन प्रभाकर पांडेय के निर्देश पर महगांव, मनौरी, पुरखास, सरायअकिल, भरवारी, मंझनपुर, सिराथू, अझुवा, सैनी में जेई व एसडीओ की टीम ने सघन छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 16 लाख के बकाए पर 125 घरेलू उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी। इनके अलावा 18 लाख के बकाए पर 75 निजी नलकूप, साढ़े तीन लाख के बकाए पर 25 दुकानों, 12 लाख के बकाए पर 65 मोबाइल टॉवर, ढाई लाख के बकाए पर आठ आटा चक्की, पौने दो लाख के बकाए पर पांच वेल्डिंग मशीन, सवा दो लाख के बकाए पर चार पेट्रोल पंप व चार लाख, पांच हजार के बकाए पर सात बैंकों की बत्ती गुल कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान टीम के सदस्यों ने कटिया लगाकार बिजली चोरी करते 35 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया। चेकिंग के दौरान टीम ने 24 नलकूप उपभोक्ताओं को पाया कि बिल अदायगी किए बगैर वह कनेक्शन जोड़कर नलकूप चला रहे हैं। इन आरोपियों के खिलाफ 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।  विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों व बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप रहा। एक्सईएन ने बताया कि वसूली का यह अभियान लगातार जिले भर में चलता रहेगा। कस्बे की वसूली होने के बाद अभियान को गांव स्तर पर घरेलू बकाएदारों के विरुद्ध चलाया जाएगा। बहरहाल कुछ भी हो मंगलवार की कार्रवाई से बिजली के उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप लगाकर वसूले 12 लाख रुपए
बिजली विभाग एक तरफ बकाएदारों के यहां छापामारी कर रहा था तो दूसरी ओर बिल संशोधन कैंप लगाकर बकाए की वसूली की जा रही थी। कैंप में विभाग ने 245 उपभोक्ताओं के बिल संशोधित करते हुए 12 लाख रुपए की वसूली की। इस दौरान एक्सईएन कैंप का औचक निरीक्षण करते रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को हिदायत दी कि जिनका कनेक्शन बकाए पर काटा गया है उनके द्वारा बगैर बिल अदा किए बिजली का उपभोग किया जाता है तो 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed