फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   School's negligence left the innocent child locked in the classroom

Kaushambi News: स्कूल की लापरवाही, क्लासरूम में बंद रह गई मासूम

Thu, 16 Apr 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
School's negligence left the innocent child locked in the classroom
तहसील क्षेत्र के सेंट पीटर्स काॅन्वेंट स्कूल की लापरवाही से मासमू केजी की एक छात्रा छुट्टी के बाद क्लासरूम में ही बंद रह गई। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। परेशान परिवार के लोग स्कूल पहुंचे तो बच्ची को कमरे में बंद पाया। पिता ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीएसए को पत्र लिखा है। वहीं स्कूल के प्रबंधक का दावा है कि बच्ची कार्यालय में बैठी थी।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव निवासी श्रवण कुमार यादव की पांच वर्षीय बेटी अविचल चलौली के सेंट पीटर्स काॅन्वेंट स्कूल में केजी की छात्रा है। पिता का आरोप है वह रोज की तरह सोमवार को स्कूल बस से पढ़ने गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद जब बस घर पहुंची तो उसमें बच्ची नहीं थी। यह देख परिजन घबरा गए और तत्काल स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल में खोजबीन के दौरान बच्ची क्लास रूम में बंद मिली। परिजनों के अनुसार बच्ची डरी-सहमी हुई थी। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने छुट्टी के समय ठीक से जांच नहीं की, जिससे बच्ची कमरे में रह गई। वहीं छात्रा के पिता ने बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी विद्यालय में छात्रा के स्कूल में बंद रहने की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत हुई है तो उसपर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। - हिना सिद्दीकी, बीईओ चायल

विद्यालय के हर कमरे और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी के दिख रहा है कि बच्ची कार्यालय में बैठी है उसके पास विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद थीं। अभिभावकों का इंतजार किया गया था। जिसके बाद अभिभावक को सुपुर्द किया गया। लिहाजा राजनीति के तहत कुछ लोग बदनाम करने के उद्देश्य से निराधार आरोप लगा रहे हैं।- डॉ. ओपी सिंह, प्रबंधक, सेंट पीटर्स काॅन्वेंट स्कूल चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed