{"_id":"5d03f2928ebc3e4e20241028","slug":"sbi-fire-in-the-atm-booth-of-vidanpur-millions-of-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई विदनपुर के एटीएम बूथ में लगी आग, लाखों रुपये राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई विदनपुर के एटीएम बूथ में लगी आग, लाखों रुपये राख
Sat, 15 Jun 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
आग की भयंकर लपटों से घिरा एटीएम बूथ
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू तहसील के विदनुपर ककोढ़ा गांव स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में शुक्रवार की शाम शार्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना में तकरबीन मशीन के साथ ही अंदर रखी तकरीबन 18 लाख की नगदी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विदनपुर ककोढ़ा गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। ब्रांच के बगल स्थित कमरे में बैंक का एटीएम बूथ भी है। पांच बचे बैंक बंद होने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर चले गए।
तकरीबन सात बजे शाम को अचानक एटीएम बूथ के अंदर से आग की भयंकर लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देख ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
आननफानन ग्रामीण सबमसिबल व हैंडपंप आदि की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बाद पहुंचे अगिभनशमन दल के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
खबर मिलते ही शाखा प्रबंधक शंकरलाल भी मौके पर पहुंच गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शार्ट-सर्किट से बूथ के अंदर आग लगी थी। घटना में करीब 18 से बीस लाख रुपये जलकर राख हो गए हैं।