{"_id":"694da5c90b3df9479c0ed46b","slug":"saraswans-silent-strikers-become-champions-of-the-teachers-premium-league-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-134121-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सरसवां की साइलेंट स्ट्राइकर बनी टीचर्स प्रीमियम लीग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सरसवां की साइलेंट स्ट्राइकर बनी टीचर्स प्रीमियम लीग की चैंपियन
Fri, 26 Dec 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:29 AM IST
सार
सरसवां में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट में सरसवां की साइलेंट स्ट्राइकर टीम ने बृहस्पतिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
टीचर्स प्रीमियर लीग सीज़न -4 सरसवां की साइलेंट स्ट्राइकर की विजेता टीम
- फोटो : संवाद।
विस्तार
सरसवां में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट में सरसवां की साइलेंट स्ट्राइकर टीम ने बृहस्पतिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में मूरतगंज की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में साइलेंट स्ट्राइकर टीम ने कड़ा सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से आसान जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। टीम की इस सफलता में कोच एवं मेंटर विनय सिंह, आलोक सोनी और पंकज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की कप्तानी योगेश केशरवानी ने की, जबकि जैलेश कुमार उप-कप्तान रहे।
इनके साथ दशरथ, धीरेंद्र सिंह, रोहित मिश्रा, विवेक केशरवानी, शैलेंद्र मिश्रा, संदीप चौरसिया, भास्कर सेन, अनुराग शर्मा, अजीत सिंह, रवि शंकर केशरवानी, लवलेश पाल, राजेंद्र सिंह एवं अमित सिंह ने भी शानदार योगदान दिया। टीम की जीत पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अनुज द्विवेदी, शुभम पाण्डेय सहित कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि इस जीत से सरसवां क्षेत्र में खेल प्रतिभा का नया उत्साह देखने को मिला है।