{"_id":"5ad905ef289d21e34a6d70c6bdbb15fe","slug":"sapling-household-lamp-burning-out-of-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का दीप घर-घर जलाने निकले नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का दीप घर-घर जलाने निकले नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल चलो अभियान: नदौली, घासीपुर, रूकुनपुर, रसीदमई, म्योहरा स्कूलों से निकाली गई जागरूकता रैली
नेवादा/कड़ा (ब्यूरो)। स्कूल चलो अभियान के तहत शुक्रवार को कौशाम्बी ब्लाक के नदौली, सरसवां ब्लाक के घासीपुर और कड़ा ब्लाक के रूकुनपुर, रसीदमई और म्योहरा गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें घर के सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने का आह्वान किया।
बता दें कि इस साल से बैसिक शिक्षा विभाग का नया शिक्षासत्र अप्रैल महीने से ही शुरू हो रहा है। इसके लिए शासनादेश जारी हुआ है कि 31 मार्च से पहले 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों का स्कूल में दाखिल हो जाना चाहिए। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मार्च महीने में ही स्कूल चलो अभियान की रैलियां निकाली जा रही हैं। शुक्रवार को कौशाम्बी ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल नदौली से रैली निकाली गई।
पूर्व माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य बद्री विशाल त्रिपाठी की अगुवाई में निकाली गई रैली पूरे गांव में घूमी। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गांववालों को शिक्षा के महत्व को समझाया। बच्चों का नाम नजदीकी स्कूल में दर्ज कराकर उन्हें रोजाना पढ़ने के लिए भेजने की सीख दी। इस मौके पर धीरज सिंह, रमेश कुमार, नीरज सिंह, विनीता देवी, देवाकांत पाठक आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल रूकुनपुर, रसीदमई और म्योहरा में भी लड़के-लड़कियों ने जागरूकता रैली निकाली। नारे लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में घूमे नौनिहालों ने शिक्षा की अलख जगाई। वहीं अध्यापकों ने भी ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर कप्तान सिंह, अमरेश कुमार, मुलायम सिंह, नाजमीन, अरविंद पांडेय, शबनम बेगम, शिखा देवी, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल घासीपुर में भी जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर श्यामलाल सिंह, ज्ञानसिंह, श्रीनारायण तिवारी, धर्मेंद्र, दिनेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, रज्जन सिंह, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।