{"_id":"dbfa9823462c8ff989af888d907c5cd7","slug":"sankepis-school-principal-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएनकेपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएनकेपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बोर्ड परीक्षा के दौरान तथ्यों को छिपाकर खुद की बेटी को अपने की केंद्र में परीक्षा दिलवाने के मामले में सत्य नारायण कामता प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज महरोहनी के प्रधानाचार्य और कार्यालय सहायक फंस गए हैं। जहां डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक पद से प्रधानाचार्य को हटा दिया था। वहीं प्रबंधक तंत्र ने प्रधानाचार्य और कार्यालय सहायक को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए प्रबंधक ने तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की है।
सिराथू तहसील के मगरोहनी स्थित सत्य नारायण कामता प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज यूपी बोर्ड परीक्षा 2015 में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र में स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मिश्र को केंद्र व्यवस्थापक और कार्यालय सहायक भी परीक्षा ड्यूटी कर रहे हैं। साथ ही इन दोनों की बेटियां भी परीक्षा दे रही हैं। जबकि नियम है कि केंद्र में परीक्षा ड्यूटी के पाल्य परीक्षार्थी नहीं हो सकते हैं। जांच में इसका खुलासा होने पर तीन दिन पहले डीएम राजमणि यादव के निर्देश पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया है।
वहीं रविवार को स्कूल में प्रबंध तंत्र ने बैठक में कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मिश्र और कार्यालय सहायक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। प्रबंधक चंद्रदत्त शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। साथ ही इसकी रिपोर्ट डीएम, डीआईओएस के साथ ही सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भी भेज दी गई है।