{"_id":"6ade5c6b944d070c830880d9","slug":"sanidhya-from-kaushambi-to-compete-in-world-soft-tennis-championship-the-only-selection-from-up-in-the-under-18-category-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-150665-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में खेलेंगे कौशाम्बी के सानिध्य, यूपी से अंडर-18 में एकमात्र चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में खेलेंगे कौशाम्बी के सानिध्य, यूपी से अंडर-18 में एकमात्र चयन
Mon, 26 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस खिलाड़ी सानिध्य द्विवेदी
चीन में होने वाली विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए क्षेत्र के गौसपुर नवावा निवासी 16 वर्षीय सानिध्य धर द्विवेदी का चयन हुआ है। 26 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-18 वर्ग में पूरे देश से चयनित पांच खिलाड़ियों में सानिध्य उत्तर प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सानिध्य ने 11 से 14 सितंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई। वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा, थाईलैंड में दो स्वर्ण पदक जीतकर भी देश का मान बढ़ा चुके हैं। वर्तमान में वह लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।
परिवार और कोच को दिया सफलता का श्रेय
कक्षा 11 के छात्र सानिध्य दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई आदित्य द्विवेदी बीडीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सानिध्य ने अपनी सफलता का श्रेय पिता शैलेंद्र धर द्विवेदी, माता संगीता द्विवेदी और कोच उजैर अहमद को दिया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के बाद अब उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना है। उनके चयन को प्रदेश और जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।