{"_id":"663695cdd3186412310880b4","slug":"sand-laden-trailer-entered-the-house-eight-injured-driver-and-attendant-jumped-down-from-the-roof-to-save-their-lives-commotion-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-111321-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में घुसा बालू लदा ट्रेलर आठ जख्मी, जान बचाने को छत से नीचे कूदे चालक-खलासी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में घुसा बालू लदा ट्रेलर आठ जख्मी, जान बचाने को छत से नीचे कूदे चालक-खलासी, हंगामा
Sun, 05 May 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा कस्बे में अनियंत्रित होकर एक घर में घुसा ट्रेलर। संवाद
पश्चिमशरीरा। कस्बे के झारखंडी नगर में शुक्रवार रात बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक कच्चे घर में घुस गया। घर के अंदर सो रहे परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। ट्रेलर चालक व खलासी भी जान बचाकर पड़ोसी की छत में चढ़ गए। हादसे के बाद जुटी भीड़ के हंगामा करने पर आक्रोश से बचने के लिए छत से कूदने पर दोनों जख्मी हो गए। पुलिस ने खदेड़कर लोगों को हटाने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार रात को बालू लादकर ट्रेलर झारखंडी नगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मोहल्ले में पहुंचा अचानक चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद ट्रेलर शत्रुघ्न तिवारी के कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर अंदर जा घुसा। इस दौरान घर के अंदर सो रहे शत्रुघ्न तिवारी, मालती देवी, शिवबाबू, नीलम देवी, शुभी तिवारी, नन्हा मलबे में दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पड़ोसियों ने आननफानन मलबा हटाकर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। ट्रेलर चालक व खलासी को पड़ोसी की छत पर चढ़ा देख लोग भड़क उठे। पुलिस के सामने ही चालक और खलासी को दौड़ाया गया तो दोनों छत से कूद पड़े। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौते की बात हो रही है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।