{"_id":"58b5c7364f1c1b3f0683118b","slug":"sampling-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले बाजारों में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले बाजारों में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
- फोटो : कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिराथू की टीम सजग हो गई है। मंगलवार को टीम ने सर्किल की तीन प्रमुख बाजारों की दर्जनभर मिठाई की दुकानों में छापेमारी कर नमूने एकत्रित किए। निर्देशित किया कि पर्व के मौके पर मिलावटी व घटिया खाद्य सामग्री मिली तो खैर नहीं है।
होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिराथू संजय सिंह की टीम मुकाबले में है। पर्व के महत्व को देखते हुए उन्होंने मंगलवार से सर्किल में छापेमारी शुरू कर दी। सबसे पहले टीम ने वह सैनी स्थित तीन मिष्ठान भंडार में छापा मारा। टीम ने नमूना लेना शुरू किया तो दुकानदारों के होश उड़ गए। पेड़े में मिलावट का अंदेशा होने पर उन्होंने नमूने लिए और मिलावट न करने की हिदायत देते हुए आगे बढ़ गए।
इसकी जानकारी होते ही अन्य दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले। यहां के बाद टीम टेढ़ीमोड़ चौराहा पहुंची। यहां भी तीन दुकानों से नमूने लिए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम देवीगंज बाजार पहुंची। यहां पर उन्होंने चार मिष्ठान व दो किराने की दुकानों में बिक रही खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। कुल 13 दुकानों से सैंपल लिया गया। टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि मिलावटी खाद्य पदार्थ मिला तो खैर नहीं है।