फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Same family went to perform tenth Shraddha, four people drowned in Ganga, one dead

Kaushambi : दसवां का श्राद्ध करने गए एक ही परिवार चार लोग गंगा में डूबे, एक की मौत, पिता-पुत्र की तलाश जारी

Mon, 06 Jan 2025 02:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 02:21 PM IST
सार

सोमवार को कड़ा धाम के बाजार घाट पर श्राद्ध के बाद गंगा स्नान कर रहे एक ही परिवार के चार लोग गहरे पानी में समा गए। इससे हाहाकार मच गया। एक को बचा लिया गया, जबकि एक का शव बरामद किया गया है। दो लोगों की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
Same family went to perform tenth Shraddha, four people drowned in Ganga, one dead
चार लोगों के गंगा में डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम घाट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। दसवां का श्राद्ध करने गए एक ही परिवार के चार ल ोग गंगा में डूब गए। इससे हलचल मच गई। ग्रामीणों ने डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। एक युवक को किसी तरह बचाया जा सका, जबकि तीन लोग गहरे पानी में समा गए। काफी मशक्क्त के बाद एक शव बरामद किया गया है। पानी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश में गोताखोर जुट गए हैं। 

विज्ञापन


कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर के रहने वाले मनमोहन मिश्र का गत दिनों निधन हो गया था। सोमवार को उनका दसवां था। परिवार के सभी लोग घाट पर क्षौर कर्म संस्कार कराने के बाद गंगा में नहाने गए थे। स्नान करते समय एक ही परिवार के चार लोग गंगा में समा गए। इससे हलचल मच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने सभी को बचाने का प्रयास किया। पानी में डूब रहे शिखर मिश्र (30) को बाहर निकाला गया। उनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पानी में डूबे जयकृष्ण मिश्र (55) पुत्र स्व. मनमोहन की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उनका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


गहरे पानी में समाए जय जनार्दन मिश्र (52) और उनके पुत्र ऋषभ मिश्र (16) की तलाश जारी है। ऋषभ मिश्र प्रयागराज में रहता है। उनके पिता जनार्दन मिश्र फौज से रिटायर हुए हैं। घटना से परिवार में हाहाकार मच गया है। सूचना पाकर कड़ा और सैनी की पुलिस फोर्स के साथ एडिशनल एसपी राजेश सिंह, सीओ अवधेश विश्वकर्मा, एसडीएम सिराथू अजेंद्र सिंह आदि पहुंच गए हैं। अधिकारियों के अनुसार लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed