{"_id":"5793bc584f1c1b7a41c4d190","slug":"samajwadi-pension-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर महिलाओं और उनके बच्चों के टीकाकरण की प्रगति खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर महिलाओं और उनके बच्चों के टीकाकरण की प्रगति खराब
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं की प्रगति जानने के लिए सीडीओ ने बैठक की। बैठक में उन्होंने खराब प्रगति पर स्वास्थ्य और कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दिया कि लाभार्थियों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।
शासन ने समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों का विशेष खयाल रखने का निर्देश दे रखा है। इसके अंतर्गत पेंशन पाने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण और पौष्टिक आहार का पूरा खयाल रखा जाना है। स्वास्थ्य की जिम्मेदारी एएनएम और पौष्टिक आहार का जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौंपा गया है। इस संबंध में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डीके सिंह ने संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में पेंशन पाने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के टीकाकरण की प्रगति खराब पाई गई।
इसके अलावा पौष्टिक आहार मुहैया कराने की प्रगति भी ठीक नहीं मिली। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सप्ताह भर के भीतर खराब प्रगति में सुधार लाने का अल्टीमेटम मातहतों को दिया। बैठक में सभी ब्लॉकों के बीडीओ, बीएसए, तहसीलदार, डिप्टी सीएमओ और डीपीओ मौजूद रहे।