{"_id":"68867d86e3a7c19913078eb6","slug":"salesman-attacked-on-charges-of-phone-theft-beaten-to-death-and-thrown-on-the-roadside-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128430-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फोन चोरी को आरोप में सेल्समैन पर हमला, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फोन चोरी को आरोप में सेल्समैन पर हमला, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के बेरुआ बाजार में मोबाइल चोरी का आरोप लगा सेल्समैन पर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला किया गया। खून से लथपथ सेल्समैन को हमलावरों ने सड़क किनारे फेंक दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नौ नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बड़ी गौहानी निवासी शिवम सिंह ने बताया कि उसने बेरुआ बाजार में कपड़े की दुकान खोल रखी है। साथ ही पानी व कोल्ड ड्रिंक की दुकानों में सप्लाई भी करता है। 23 जुलाई की शाम शिवम रुपये वसूली के लिए शराब की दुकान के समीप गया हुआ था। इसी बीच काजू गांव का बिंदर व शनी उसके पास पहुंचे और मोबाइल चोरी कर आरोप लगाने लगे।
शिवम ने इन्कार किया तो नशे में धुत दोनों युवक गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई की। करीब 15 मिनट बाद दोनों युवक अपने साथ 15 लोगों को लेकर आए और पीटते हुए पेट्रोल पंप की ओर खींच ले गए। करीब 10 मिनट तक उसकी बेरहमी से पिटाई के बाद अपनी बाइक उसे काजू गांव ले गए।
विज्ञापन
वहां भी गांव के प्रदीप, बृजेश, राजेश, राकेश, बहादुर सहित राम सखी व रूबी के अलावा अन्य अज्ञात लोगों ने शिवम को कुल्हाड़ी व लाठी से पीटा। बेसुध होने पर सड़क किनारे से फेंक दिया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को नौ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।