{"_id":"4cb36271a96cb9017ac325eab65a4cd4","slug":"sales-agent-found-51-jobs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 को सेल्स अभिकर्ता की मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 को सेल्स अभिकर्ता की मिली नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सेवायोजन कार्यालय मंझनपुर में शुक्रवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ की एक निजी कंपनी में सेल्स अभिकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया गया। सेवा योजन अधिकारी का दावा है कि 120 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए थे। इसमें भर्ती अधिकारियों ने 51 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
कौशाम्बी के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सेवायोजन अधिकारी मणिमोहन ओझा द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन स्थित सेवायोजन कार्यालय में लखनऊ की एक निजी संस्था में सेल्स अभिकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। एसवाईओ ने बताया कि सेल्स अभिकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए 120 अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराने के साथ ही इंटरव्यू दिया।
इस दौरान कंपनी के भर्ती अधिकारी हरिकेश प्रजापति और धनंजय सिंह ने एक-एक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। सेवायोजन अधिकारी का दावा है कि साक्षात्कार के बाद 51 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर जल्द ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा। एसवाईओ ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए समय-समय पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने युवक और युवतियों से अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस मौके पर विनोद सिंह, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।