{"_id":"5c1a91dfbdec22571e0f873f","slug":"sadak-hadse-mein-sasur-damad-samate-teen-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में ससुर-दामाद समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में ससुर-दामाद समेत तीन की मौत
Thu, 20 Dec 2018 12:25 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सरायअकिल और नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में ससुर-दामाद समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के नींबी शाना गांव का घनश्याम (28) पुत्र धर्मराज खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार को वह सरायअकिल इलाके के बरई गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। इसके बाद ससुर सुमिरत लाल (55) के साथ डहिया रिश्तेदार के घर गया। रात को लौटते वक्त सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तरना गांव के समीप पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ससुर-दामाद घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की मौत हो गई। इसी तरह नगर कोतवाली के टेवां गांव का विकास (19) पुत्र ज्ञान प्रकाश गांव की ही ग्लॉस फैक्ट्री में मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार दोपहर वह पड़ोसी श्रीचंद्र के साथ फैक्ट्री जा रहा था। गौसपुर टिकरी गांव के समीप पीछे से आए डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल में विकास की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवारों के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहनाें की तलाश शुरू कर दी है।