फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ruckus over the death of a married woman, highway blocked for four hours

Kaushambi News: विवाहिता की मौत पर हंगामा, चार घंटे तक जाम रखा हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over the death of a married woman, highway blocked for four hours
प्रयागराज के करेली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह विवाहिता की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन महिला का शव बारा स्थित उस निजी अस्पताल में पहुंच गए जहां विवाहिता का पहले इलाज हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगाकर विरोध किया। चार घंटे तक लगे जाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। स्वास्थ्य विभाग की जांच में लापरवाही के साक्ष्य मिलने पर अस्पताल को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के झाड़ियां का पूरा गांव निवासी सरिता देवी (29) पत्नी रामसेवक की शुक्रवार सुबह प्रयागराज के करेली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर बारा स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए और करीब सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल के सामने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति रामसेवक और ससुर नन्हूं ने बताया कि सरिता के बच्चेदानी में दिक्कत थी। छह मार्च को उसे बारा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। 12 मार्च को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
परिजनों का आरोप है कि घर लौटने के बाद भी सरिता की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 15 और 16 मार्च को दोबारा अस्पताल जाकर दवा ली गई, लेकिन परेशानी बनी रही। 18 मार्च को फिर अस्पताल ले गए, तब भी हालत ठीक नहीं हुई। इसके बाद परिजन उसे सरायअकिल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
वहां विवाहिता की मौत हो गई। कौशाम्बी प्रभारी कृष्ण कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अस्पताल के डॉ. संकल्प गुप्ता ने बताया कि मरीज का सफलतापूर्वक इलाज कर 12 मार्च को स्वस्थ हालत में छुट्टी दे दी गई थी। बाद में परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर चले गए, जहां यह घटना हुई।
सीओ जनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि सरिता देवी नाम की महिला का पूर्व में बारा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उसे दूसरे अस्पताल लेकर चले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजन बारा स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे व कार्रवाई की मांग करते रहे। सीएमओ की टीम की तरह से अस्पताल को सीज कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी। अस्पताल को सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed