फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ruckus during the fight in Kokhraj, the death of the old lady

कोखराज में मारपीट के दौरान बवाल, वृद्धा की मौत

Fri, 20 May 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ruckus during the fight in Kokhraj, the death of the old lady
महमदपुर गांव की मृतक रामपति फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज के महमदपुर गांव में बुधवार की सुबह निमंत्रण बांटने के लिए ननिहाल आए एक युवक की पटिाई के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। बीच बचाव करने पहुंची युवक की नानी की भी ग्रामीणों ने पिटाई कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से लहुलुहान हुई वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिवार में मातम मचा है। मामले में कोखराज पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज कर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

हमदपुर गांव की रामपति (65) के पति रामानन्द की मौत के बाद बेटे लालमन और उसके परिवार के साथ रहती थी। यहां पर उसका अरुण कुमार निवासी बरगदी मौली भी रहता है। तीस मई को रामपति को बेटी की शादी है। शादी में हांथ बंटाने के लिए रामपति का नाती निमंत्रण कार्ड की बंटाई कर रहा है। बुधवार की सुबह अरुण कुमार अपने एक साथी को लेकर इमदाजअली का पूरा महमदपुर गांव कार्ड बांटने के लिए गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से किसी युवती से बात करने का आरोप लगा कर रोक लिया। इसे लेकर अरुण कुमार और ग्रामीणों से विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर लाठी डंडा से लैस रहे ग्रामीणों ने अरुण की पिटाई शुरू कर दिया। नाती की पिटाई की जानकारी पाकर रामपति भी बेटे लालमन को लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान गांव में बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वृद्धा रामपति और उसके बेटे की भी पिटाई कर दी। इससे वृद्धा और उसका बेटा लालमन लहुलुहान हो गए। गंभीर हालत में वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिवार में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कोखराज गणेश प्रसाद ने बताया की मामले में दोनो पक्षों की तरफ से पहले ही चार-चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। अब वृद्धा की मौत होने के बाद मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।

महमदपुर गांव में रामपति की मौत पर गमजदा परिजन

महमदपुर गांव में रामपति की मौत पर गमजदा परिजन- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed