{"_id":"61ad0c5e5e75f3591804e4bb","slug":"rtpcr-test-will-be-done-in-district-hospital-report-will-be-available-in-24-hours-kaushambi-news-ald3220159138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में होगी आरटीपीसीआर जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में होगी आरटीपीसीआर जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
RTPCR test will be done in district hospital, report will be available in 24 hours
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिला अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए सबसे सटीक और विश्वसनीय मानी जाने वाली आरटीपीसीआर जांच हो सकेगी। जांच रिपोर्ट के लिए किसी भी व्यक्ति को तीन से चार दिन तक इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि 24 घंटे में ही रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बीएसएल लैब का वर्चुअल लोकार्पण किया।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में तैयारियां चल रही हैं। जिले में ऑक्सीजन से लेकर बेड तक की किल्लत न हो, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल सहित सरायअकिल और सिराथू सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुके हैं।
इसके साथ ही बच्चों के उपचार के लिए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट यानि पीकू वार्ड बनाए गए हैं। उपचार के संसाधनों के साथ ही जांच की सुविधा और सेवा को भी अधिक बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा रविवार से जिला अस्पताल में बीएसएल-टू लैब के उद्घाटन के साथ ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसके संचालन के लिए दो नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, तीन लैब टेक्नीशियन और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती भी की गई है। लैब का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. केसी राय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंदप्रकाश मणि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ओपी राव, संजय कुमार, घनश्याम पाल आदि मौजूद रहे।
यह होंगे फायदे
आरटीपीसीआर जांच सुविधा होने से सैंपल जांच के लिए प्रयागराज नहीं भेजने पड़ेंगे। मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में ही जांच हो सकेगी। अभी तक प्रयागराज सैंपल भेजने पर रिपोर्ट दो से तीन में आती थी। जबकि अधिक सैंपल दबाव होने पर रिपोर्ट आने में सप्ताह भर तक का समय लग जाता था, लेकिन अब 24 घंटे के बाद अगले दिन रिपोर्ट मिल जाएगी।
78 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के 78 उप स्वास्थ्य केंद्र व बीएसएल लैब का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. केसी राय की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के तमाम अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि इन स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही मामूली स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उन्हें दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जिले के सिराथू ब्लॉक को सबसे अधिक 23 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र मिले हैं। जबकि सबसे कम चायल ब्लॉक को एक उप स्वास्थ्य केंद्र मिला है। इसी तरह कड़ा को 15, मंझनपुर को 10, कौशाम्बी को नौ, सरसवां को आठ, मूरतगंज को सात और नेवादा के पांच नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का सीएम ने वर्चुअल लोकार्पण किया है।