फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rto action

मानक का फरमान, अभिभावक होंगे परेशान

Sun, 22 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 22 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
rto action
other
एटा में हुए हादसे के बाद स्कूल वाहनों पर एआरटीओ की निगाह तिरछी हो गई। मानक पूरा न होने पर वाहनों का चालान शुरू हो गया। इस समस्या से निपटने के लिए शनिवार को सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों ने बीएस मेहता कालेज के गेस्ट हाउस में बैठक की। तय किया गया कि वह मानक पूरा करेंगे, लेकिन इसके लिए वह स्कूल वाहनों की फीस जरूर बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


  सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों ने बैठक में कहा कि एटा में हुआ हादसा दुखद है। इस तरह की दोबारा कभी घटनाएं न हों, इसके लिए वह स्कूल वाहनों को मानक के अनुरूप ही चलाएंगे। बैठक में प्रबंधकों ने कहा कि वाहनों को मानक के अनुरूप चलाने के लिए उन्हें गैरेज भेजा जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त व्यय करना पड़ेगा। यह अतिरिक्त छात्रों से ही लिया जाएगा। अब वह नए तरीके से स्कूल बस की फीस का निर्धारण करेंगे।
विज्ञापन


बैठक के बाद प्रबंधकों ने सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन का गठन किया। इस एसोसिएशन का अध्यक्ष डॉ. रामनरेश त्रिपाठी को सर्व सम्मति से चुन लिया गया है। वहीं संजय गुप्ता को महासचिव बनाया गया। बैठक में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कौशल तिवारी, लिटिल ब्लासम स्कूल के प्रबंधक जगदीश कुमार, बिन्सन, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, जेएल डिसूजा, ज्ञानचंद्र शुक्ला, अभिजीत केशरवानी, भानू प्रकाश उपाध्याय, धर्मेंद्र पांडेय, ज्योति केशरवानी, साक्षी भट्ट आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ से मांगेंगे 15 दिन का समय
बैठक में स्कूल प्रबंधकों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के हिसाब से बसों का मानक पूरा कराने के लिए उन्हें समय चाहिए। कहा कि कम से कम 15 दिन का समय चाहिए बसों को मानक के अनुरूप बनवाने के लिए। इसके लिए वह एआरटीओ से 15 दिन का समय मांगेंगे ताकि छात्रों की पढ़ाई भी न बाधित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed