फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roof of building under construction collapsed, three workers injured

Kaushambi News: निर्माणाधीन भवन की छत ढही, तीन मजदूर जख्मी

Sat, 13 Apr 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Roof of building under construction collapsed, three workers injured
नसीरपुर गांव में क्षतिग्रस्त लिंटर। संवाद
संदीपनघाट के नसीरपुर गांव में ग्राम पंचायत की ओर से निर्माणाधीन भवन की छत शटररिंग खुलते ही भरभरा कर ढह गई। मलवे में दबकर तीन मजदूर जख्मी हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीडीओ मूरतगंज ने गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। डीपीआरओ ने कहा मानक के अनुरूप काम नहीं होने पर जिम्मेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

मूरतगंज ब्लॉक के नसीरपुर में ग्राम पंचायत की ओर से आंबेडकर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क में ही मूर्ति की स्थापना होनी है। इसके लिए छत ढलाई कराई गई थी। शुक्रवार की सुबह जैसे की मजदूरों ने शटरिंग खोलनी शुरू की, अचानक छत भरभरा कर ढह गई।
विज्ञापन

हादसे में शटरिंग खोल रहे चरवा निवासी मजदूर सचिन कुमार व फूलचंद्र तथा नसीरपुर निवासी अशर्फीलाल समेत तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आननफानन में मलबा हटाकर किसी तरह तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों में खलबली मच गई। बीडीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक के जेई मान सिंह, एडीओ पंचायत नवनीत कुमार व एडीओ समाज कल्याण आदित्यपाल की तीन सदस्यीय कमेटी गठितकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं एडीओ पंचायत नवनीत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत जिस काम को करा रही थी। इसकी जानकारी ब्लॉक में नहीं है। पांच लाख से कम का काम था। ऐसे में इसके लिए ब्लॉक से स्वीकृति की जरूरत नहीं पड़ती। पंचायत प्रस्ताव पास कराने के बाद निर्माण करा सकती है।


रेत की तरह दिखा मसाला
ग्राम पंचायत की ओर से जिस छत का निर्माण किया गया था। छत गिरने के बाद उसमें केवल रेत ही देखने को मिली। जो निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करती है। प्रकरण को लेकर प्रधान से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। लोगों में चर्चा रही कि सीमेंट और बालू का मिश्रण मानक और गुणवत्ता के मुताबिक नहीं किया गया था।

जांच में काम मानक विहीन मिला तो इसके पीछे जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
- रविशंकर द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed