{"_id":"6148d8b78ebc3e91e51356f5","slug":"robbery-by-taking-hostage-and-scribe-of-brick-kiln-kaushambi-news-ald3162855199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे के मुनीम व मुंशी को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे के मुनीम व मुंशी को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली के सरवाकाजी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में सोमवार रात 10-15 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने भट्ठे के मुनीम व मुंशी से जबरन करने का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने अंदर रहे रहे लोगों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
हाथ-पैर बांधने के बाद पूरे इत्मिनान के साथ अंदर रखा 18 हजार 700 रुपये नकद और एक जनरेटर और पंपिग सेट लेकर चले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सरवाकाजी स्थित ईंट भट्ठे में बरसात के कारण पथाई का काम बंद चल रहा है। भट्ठे की रखवाली व बची हुई ईंट की बिक्री के लिए सिर्फ मुनीम पिररकुंडी निवासी पवन (40) और जीवनगंज निवासी मुंशी श्रवण कुमार रहता है। पवन के मुताबिक रात करीब 12 बजे 10 से 15 की संख्या के बीच बदमाश आए और जबरन दरवाजा खुलवाने लगे।
विज्ञापन
दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने उसे तोड़ देने की धमकी दी। डर के कारण उन लोगों ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उन्हें पीटते हुए 18 हजार 700 नकद , जनरेटर, पंपिप सेट और कपड़े उठा ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
मंगलवार सुबह गांव के लोग भट्ठे की तरफ गए तो उन्होंने मुनीम व मुंशी की हालत देखकर बंधक मुक्त किया। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।