{"_id":"698f809eb0c07e4e550d376f","slug":"roadways-bus-service-started-from-afzalpurwari-to-prayagraj-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-136522-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अफजलपुरवारी से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अफजलपुरवारी से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू
Sat, 14 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांव अफजलपुरवारी से उदहिन, बंबूपुर, तुलसीपुर, देवखरपुर और मंझनपुर होते हुए प्रयागराज तक रोडवेज बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। बस को जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अफजलपुरवारी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में बस का पूजन किया गया। चालक सुनील कुमार ने बताया कि बस रोज सुबह आठ बजे अफजलपुरवारी से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। शाम छह बजे लौटेगी। अजय सोनी ने कहा कि बस संचालन से दर्जनों गांवों के लोगों को मंझनपुर व प्रयागराज आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर बाबू भाई, जुम्मन अली, मुन्ना दुबे मौजूद रहे।