{"_id":"6a24722cafcf59374b0802e8","slug":"roadways-bus-does-not-reach-the-place-of-tathagatas-penance-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-142713-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बादल आए लेकिन कड़ी धूप के बाद उमस से भीग गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बादल आए लेकिन कड़ी धूप के बाद उमस से भीग गए लोग
Sun, 07 Jun 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर दोपहर में तेज धूप के चलते सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद
जिले में शनिवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह से आसमान में घने बादलों का डेरा रहा, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन समय बीतने के साथ बादल छंटते गए और दोपहर तक तेज धूप और उमस ने लोगों को भिगा दिया।
दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। दोपहर के समय सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के कारण सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही।
जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए लोग छांव, ठंडे पेय पदार्थों और कूलर-पंखों का सहारा लेते नजर आए। शाम के समय तापमान में कुछ गिरावट आने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हुआ और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर फिर से चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि उमस बनी रहने से लोगों को पूरी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले दो से तीन दिनों के भीतर जिले में हल्की बारिश, तेज हवा और आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।