{"_id":"6a0b65fa95ea85082f09632a","slug":"roads-and-drains-will-be-constructed-with-rs-369-crore-providing-relief-from-waterlogging-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141598-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 3.69 करोड़ से बनेंगी सड़कें-नालियां, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 3.69 करोड़ से बनेंगी सड़कें-नालियां, जलभराव से मिलेगी राहत
Tue, 19 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 19 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनपद के ग्रामीण इलाकों में जल्द ही विकास कार्यों की रफ्तार दिखेगी। जिले के विभिन्न विकास खंडों में करीब 3.69 करोड़ रुपये की लागत से 43 निर्माण और मरम्मत कार्य स्वीकृत किए गए हैं। सड़क, नाली, खड़ंजा और यात्री प्रतीक्षालयों के निर्माण आदि से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इन 43 कार्यों में सीसी रोड, आरसीसी रोड, खड़ंजा, नाली निर्माण, संपर्क मार्गों की मरम्मत और यात्री प्रतीक्षालयों के जीर्णोद्धार जैसे कार्य शामिल हैं। सभी कार्यों को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कड़ा विकास खंड के मोहब्बतपुर जीता गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग से आबादी तक सीसी रोड बनाई जाएगी। सिराथू क्षेत्र के रामपुर मडूकी समेत कई गांवों में आरसीसी रोड और संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। नेवादा विकास खंड में कई स्थानों पर खड़ंजा और मार्ग सुधार कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
मंझनपुर क्षेत्र के एडहरा, धनपस, अंबावों पूरब समेत अन्य गांवों में सीसी रोड और खड़ंजा निर्माण के बड़े कार्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान खराब रास्तों और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
इसके अलावा सरसवों, चायल, मूरतगंज और कौशाम्बी विकास खंडों में पुराने यात्री प्रतीक्षालयों की मरम्मत कर उन्हें फिर से उपयोगी बनाया जाएगा।
इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। सभी परियोजनाओं की निगरानी की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराए जाएंगे, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।-कमलेश सिंह, जिला पंचायत, एएमए