फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rice mill operator usurped Rs 95 lakh, sued

Kaushambi News: राइस मिल संचालक के हड़पे 95 लाख रूपये, मुकदमा

Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rice mill operator usurped Rs 95 lakh, sued
राइस मिल संचालक के हड़पे 95 लाख रूपये, मुकदमा
विज्ञापन

रसद विभाग में चावल की आपूर्ति का कंपनी से एग्रीमेंट पर हुआ था करार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। भारतीय खाद्य निगम में चावल आपूर्ति करने वाली कंपनी ने जिले के एक राइस मिल संचालक को 95 लाख का चूना लगा दिया। रुपये मांगने पर मिल संचालक को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के पौर काशीरामपुर निवासी कमलाकांत पाठक मेसर्स पाठक राइस मिल का संचालन करते हैं। कमलाकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खाद्य निगम में चावल सप्लाई करने का टेंडर इलाहाबाद एग्रो कमोडिटीज होलागढ़ को मिला था। वर्ष 2021-22 में कंपनी निगम को चावल उपलब्ध नहीं करा सकी। इसे लेकर कंपनी ने लिखित एग्रीमेंट करके चावल सप्लाई के लिए अनुबंध उनकी राइस मिल से किया। इसकी जानकारी खाद्य विभाग के अफसरों को भी थी। कमलाकांत के मुताबिक उन्होंने 95 लाख 10 हजार 732 रुपये की चावल सप्लाई किया। अब कंपनी के लोग चावल की गुणवत्ता खराब होने की अफवाह फैलाकर रुपये हड़प करना चाहते हैं। इसे लेकर एक मई को वह कंपनी के प्रयागराज स्थित ऑफिस गए। वहां मौजूद मैनेजर जीतेंद्र यादव ने रुपये देने से मना कर दिया। उल्टा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कंपनी के पवन गुप्ता, गोपेश पवन गुप्ता, सीमा गुप्ता व जीतेंद्र यादव के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed