फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Retired Kolkarmi took home burglar crawling

रिटायर्ड कोलकर्मी का घर खंगाल ले गए चोर

Sun, 21 Jun 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sun, 21 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। बेखौफ चोर शुक्रवार की रात बरेठी तिल्हापुर गांव के रिटायर्ड कोलकर्मी का घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने 1.10 लाख की नगदी के साथ ही करीब 3.25 लाख रुपये के जेवर समेत लगभग 5 लाख का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बरेठी तिल्हापुर गांव के चंद्रभान सिंह मध्यप्रदेश के विरसिंहपुर स्थित कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे। अभी 30 मई को ही वह रिटायर्ड हुए हैं। सेवामुक्त होने के बाद वह परिवार समेत गांव चले आए थे। उनकी पत्नी ने बताया कि दो दिन पहले ही चंद्रभान विरसिंहपुर स्थित आवास अपना बकाया सामान लेने गए हैं। घर में वे अपने बेटे के साथ हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद दोनों मां-बेटे छत पर सोने चले गए थे। रात में चहरदीवारी फांदकर आए चोर कमरे और संदूक, अटैची, आलमारी का ताला तोड़कर 1.10 लाख रुपये, 100 ग्राम सोने और करीब 4 किलोग्राम चांदी के गहने समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह सोकर उठने पर कमरे, अटैची और आलमारी का ताला टूटा और बिखरा सामान देख मां-बेटे के होश उड़ गए। गहने, पैसे गायब देख दोनों चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुकार पर गांववाले जमा हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी महिला, उसके बेटे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने भुक्तभोगी से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के मुताबिक चोर उसके यहां से करीब 5 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। एसओ पीके यादव ने बताया कि घटना की जांच के साथ ही चोरों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटना से पूरे गांव में दहशत है। लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद भी पुलिस रात की गश्त में मनमानी करती है। वहीं घटना होने केबाद भी पुलिस सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने तक की सिमटी है। पुलिस चोरी की एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाती है। इसी कारण से चोर बेखौफ हुए हैं और वे रोजाना किसी न किसी गांव अथवा कस्बे में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed