फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Retail will be taught in four government schools

Kaushambi News: चार राजकीय स्कूलों में होगी रिटेल की पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Retail will be taught in four government schools
पूरब शरीरा ​​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद
चार राजकीय स्कूलों में अब होगी रिटेल की पढ़ाई
विज्ञापन

--- नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ, 560 विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश
--- अभी तक व्यवसायिक शिक्षा में केवल कंप्यूटर की होती थी पढ़ाई
फोटो नं-11
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। राजकीय स्कूलों में नए सत्र से व्यवसायिक शिक्षा में नया ट्रेड शुरू किया गया है। व्यवसायिक शिक्षा में रिटेल विषय को शामिल गया है। इस सत्र से जिले के चार राजकीय विद्यालयों में रिटेल विषय की पढ़ाई होगी। अभी तक व्यवसायिक शिक्षा में केवल कंप्यूटर की पढ़ाई होती थी।

जिले में 25 राजकीय कॉलेज हैं। इनमें से चार स्कूलों में सामान्य शिक्षा के साथ ही व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई होती है। अब राजकीय इंटर कॉलेज पूरबशरीरा, पल्हाना, केसारी व सिराथू में व्यवसायिक शिक्षा में कंप्यूटर के साथ रिटेल विषय की भी पढ़ाई होगी। प्रत्येक स्कूल में इस ट्रेड में 140 विद्यार्थियों का नामांकन होगा। पूरे जिले के 560 विद्यार्थी रिटेल की पढ़ाई कर सकेंगे। भारतीय खुदरा बाजार में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए इस विषय की पढ़ाई शुरू की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा के विषय के लिए शासन की ओर से एक संस्था नामित है। उसके कर्मचारी ही विषय की पढ़ाई कराएंगे। अभी तक कंप्यूटर की पढ़ाई होती रही है। इस सत्र से रिटेल भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed