{"_id":"66bbce7c9fe73759ba0512c7","slug":"resource-room-will-be-built-for-the-convenience-of-the-disabled-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-115068-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनाया जाएगा रिसोर्स रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनाया जाएगा रिसोर्स रूम
Wed, 14 Aug 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को बेहतर पठन-पाठन व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक रिसोर्स रूम बनाया जाएगा। इसमें बच्चों को शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए शासन ने 2.24 लाख की राशि स्वीकृत की है।
बेसिक शिक्षा विभाग दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने का काम करता है। समेकित शिक्षा योजना के तहत विभाग इन्हें हर तरह का सहयोग देता है। दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए जिले में अब इक्यूपमेंट फॉर रिसोर्स रूम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ब्लॉक का चयन कर रहा है।
दरअसल, रिसोर्स रूम जिले के आठ में से किसी एक बीआरसी क्षेत्र के चयनित विद्यालय में बनाया जाएगा। यहां फिजियोथेरेपी सेवा, ऑक्युपेशनल थेरेपी, दिव्यांग बच्चों का क्रियात्मक एसेसमेंट, अभिभावकों के परामर्श आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे होगा काम
रिसोर्स रूम में दृष्टि दिव्यांग, वाक श्रवण दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग, अस्थि बाधित व सेरेब्रल पाल्सी आदि से प्रभावित बच्चों की मदद होगी। जरूरत के अनुसार इनको सपोर्ट मिलेगा। यहां ब्रेल पढ़ना, लिखना, लैंग्वेज का विकास आदि क्रियात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा। विद्यार्थी को दैनिक क्रिया-कलापों में दक्षता, कौशल विकास आदि का अभ्यास कराया जाएगा।
इक्यूपमेंट फॉर रिसोर्स रूम बनाए जाने पर चर्चा हुई है। किस प्रकार काम होना है, फिलहाल इसका शासनादेश नहीं मिला है। शासकीय निर्देश के आधार पर काम किया जाएगा।
- डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए