फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Reshma was strangled killing

रेशमा की गला घोंटकर की गई थी हत्या

Sat, 22 Jun 2019 01:11 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Reshma was strangled killing
हत्या
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव में ब्याही रेशमा को गला घोटकर मौत के घाट उतारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाले हत्यारोपी जेठ समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के लालापुर थाना स्थित बसहरा गांव निवासी मुहाब अली ने बताया कि उसने अपनी बहन रेशमा बानो पुत्री हबीब अली का विवाह 15 मई 2012 को करारी इलाके के रसूलपुर सोनी गांव में शहीद से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। रविवार रात संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई थी। तब ससुराल वाले फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कह रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पीड़ित भाई की तहरीर पर नामजद किए गए पति शहीद अली, जेठ जुबैर अहमद व जेठानी चांदनी बेगम आदि को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू किया तो जेठ ने मंगलवार सुबह जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही गुरुवार को आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया गया था। अन्य दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। शुक्रवार सुबह सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed