फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report filed against the secretary trapped in the charge of embezzlement

गबन के आरोप में फंसे सेक्रेटरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Nov 2021 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the secretary trapped in the charge of embezzlement
सरकारी योजनाओं के धन में गबन व तबादले के बाद भी चार्ज नहीं देने के आरोपों में घिरे निलंबित ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार पर अब कानूनी शिकंजा कसने जा रहा है। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना की जांच में आरोप साबित होने पर एडीओ पंचायत ने उसके खिलाफ पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गौरा डेरा ओसा निवासी सुरेंद्र कुमार सेक्रेटरी हैं। पिछले दिनों इनकी तैनाती सरसवां विकास खंड के धवाड़ा, गोराजू, बौली, पभोषा एवं बरौली गांव में थी। इस दौरान तबादले के बाद भी सुरेंद्र ने अपना चार्ज दूसरे सेक्रेटरी नहीं दिया। 30 सितंबर 2021 से 18 अक्तूबर तक चार्ज नहीं दिया। इस दौरान उक्त ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन का निर्माण व मरम्मत का काम पूरा नहीं कराए जाने आरोप था। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में भी गड़बड़ी का आरोप था।
विज्ञापन

इस बाबत एक व्यक्ति ने जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। उसकी जांच किया गया तो सेक्रेटरी प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। इस पर डीएम के आदेश पर डीपीआरओ डा. बाल गोविंद श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से सुरेंद्र को निलंबित कर दिया। इसके बाद भी सचिव ने चार्ज नहीं सौंपा। मामले की जानकारी अफसरों को दी गई। अफसरों के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी मार्तण्ड सिंह ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में आरोपी सेक्रेटरी के खिलाफ तहरीर दी दी। इस बाबत इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। देर रात तक केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed