{"_id":"6194035b45b0fe712443cda6","slug":"reply-summoned-from-four-moics-on-poor-progress-of-kovid-vaccination-kaushambi-news-ald320598284","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण की खराब प्रगति पर चार एमओआईसी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण की खराब प्रगति पर चार एमओआईसी से जवाब तलब
विज्ञापन
Reply summoned from four MOICs on poor progress of Kovid vaccination
- फोटो : KAUSHAMBI
मंडलायुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कोविड-19 टीकाकरण की खराब प्रगति मिलने पर सीएचसी कड़ा, नेवादा, कनैली एवं चायल के एमओआईसी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल एवं आशा आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक कर वैक्सीनेशन में प्रगति लाने के लिए कहा। पेयजल परियोजनाओं में लापरवाही बरतने पर जलनिगम के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश एक्सईएन को दिया।
कमिश्नर ने कहा कि सबसे कम टीकाकरण वाले गांवों को चिह्नित कर वैक्सीनेशन में तेजी लाएं। सभी आशा और एएनएम को हर महीने कम से कम पांच गोल्डन कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया जाए। अफजलपुर-सातों में पेयजल परियोजना के सभी 250 कनेक्शन धारकों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि एआर कोऑपरेटिव ई-पॉस मशीन के जरिए शत-प्रतिशत डीएपी वितरित कराएं। जिला कृषि अधिकारी को प्राइवेट विक्रेताओं की दुकानों का लगातार निरीक्षण करने के लिए कहा।
डिप्टी आरएमओ से कहा कि किसानों को धान बेचने में क्रय केंद्र पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारियों से कहा कि जिन निर्माण कार्यों को अक्तूबर तक पूरा करने समय दिया गया था उन्हें, 20 नवंबर तक संबंधित विभागों को हैंडओवर करना सुनिश्चित करें। मंझनपुर में निर्माणाधीन बस डिपो में साइनेज आदि लगाकर जल्द से जल्द उद्घाटन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गड्ढामुक्त अभियान, जल-जीवन मिशन, निराश्रित गोवंश एवं ई-श्रम कार्ड आदि की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छात्रावास एवं प्रशासनिक भवन की टेक्निकल टीम से कराएं जांच
मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी छात्रावास, मंझनपुर एवं थाना मंझनपुर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को छात्रावास की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की दृष्टि से टेक्निकल टीम से जांच कराने के निर्देश दिए। एसपी ने निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के निरीक्षण के दौरान जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने की समस्या बताई। इस पर कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था को जल निकासी के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
ईपी और जेंडर रेशियो ठीक कराएं आरओ, ईआरओ
कमिश्नर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। ईआरओ व उपजिलाधिकारियों को ईपी रेसियो एवं जेंडर रेसियो को मानक के अनुसार ठीक कराने के साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्याें की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी एईआरओ को आगामी तीन दिन में सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कहा कि गरुण एप पर सभी बूथों की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित फोटो बुधवार तक अपलोड कराना सुनिश्चित करें। नए मतदाता बनाने, व नाम काटने अथवा नाम संशोधन से जुड़े फार्मों को 48 घंटे के अंदर ऑनलाइन फीड करें। एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं का सर्वे कराकर मतदाता सूची में दर्ज कराएं।। हिदायत दी कि सूची से कोई भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए। उन्होने दूरभाष नंबर-1950 पर प्राप्त हो रही शिकायतों को रजिस्टर पर अंकित कराने के साथ ही दूरभाष नंबर का प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए।