{"_id":"5eee5e2a8ebc3e433121dd2c","slug":"removed-wife-from-home-and-got-married-second-kaushambi-news-ald27894878","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को घर से निकालकर रचाई दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी को घर से निकालकर रचाई दूसरी शादी
विज्ञापन
बीवी को घर से भगाकर रचाई दूसरी शादी
सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था ब्याह
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके के बिगहरा उस्मानपुर गांव में दहेज के लिए एक युवक ने बीवी को पीटकर घर से भगाने के बाद दूसरी शादी कर ली। शनिवार को मायके वालों संग एसपी आफिस पहुंची पीड़िता ने शिकायत की। मामले में सरायअकिल पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
सरायअकिल कोतवाली के सेउथा मजरा गोपालपुर गांव निवासी शंकर लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुशीला देवी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिगहरा उसमानपुर गांव के बिरजू पुत्र विजय के साथ की थी। पीड़िता के मुताबिक उसका पति शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। वह मोटर साइकिल की मांग करता है। इंकार करने पर गाली गलौज कर उसकी पिटाई करता है। पिछले हफ्ते उसने फिर मायके से मोटर साइकिल लाने को लेकर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे घर से भगा दिया और पिपरी थाना के औधन गांव में एक युवती से शादी कर ली। रोती-बिलखती महिला मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार को पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत की। एसपी ने एसओ सरायअकिल पुलिस को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।