फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Removed JE on indecent remarks against CM

सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जेई को हटाया

Fri, 09 Oct 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Removed JE on indecent remarks against CM
Removed JE on indecent remarks against CM - फोटो : KAUSHAMBI
चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने विद्युत उपकेंद्र सैंता के अवर अभियंता पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। साथ ही जेई ने पार्टी पदाधिकारियों से बदसलूकी की। उन्होंने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता से मिलकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को एसई ने आरोपी जेई को अपने कार्यालय से संबद्ध कर अधिशासी अभियंता चायल को प्रकरण की जांच सौंप दी।
चायल विधायक का कहना है कि पांच अक्तूबर को कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला और महामंत्री संजीव चौधरी आउटसोर्सिंग कर्मचारी को लेकर विद्युत आपूर्ति चालू कराने के लिए सैंता उपकेंद्र गए थे। वहां पर तैनात संविदा लाइनमैन उत्तम शुक्ला, अनिल पटेल व राजेंद्र पटेल ने लाइन चालू करने से रोकते हुए सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर नशे में धुत तीनों लाइनमैन पार्टी पदाधिकारियों से भिड़ने लगे तो मौजूद चौकी प्रभारी ने दखल देकर लाइन चालू करवाई। लाइन चालू होने के बाद उपकेंद्र के जेई जैनुलउद्दीन अंसारी ने मंडल महामंत्री संजीव चौधरी को रात में फोन करके खुद को प्रदेश के एक माफिया डान का रिश्तेदार बताते हुए सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत एसई से की। इसके बाद भी जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज विधायक बृहस्पतिवार को समर्थकों संग अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। शाम को एसई सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक की शिकायत के बाद अवर अभियंता को उपकेंद्र से हटाकर अपने कार्यालय में संबद्ध कर लिया है। साथ ही प्रकरण की जांच चायल क्षेत्र के एक्सईएन को सौंप दी गई। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed