{"_id":"65a9aa7c92ce5001490472d4","slug":"relief-from-cold-heaters-installed-in-wards-of-government-hospitals-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-7557-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से राहत: सरकारी अस्पतालों के वार्डों में लगे हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से राहत: सरकारी अस्पतालों के वार्डों में लगे हीटर
Fri, 19 Jan 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय संग सीएचसी में भर्ती होने वाले मरीजों को पहले सर्दी में सिर्फ कंबल ही मिलता था। इस बार वार्डों में हीटर भी लगवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस नई व्यवस्था से रोगियों को काफी राहत मिल रही है।
कड़ाके की सर्दी में लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों में भी लोग कांपते रहते हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय और सीएचसी में भर्ती होने वाले रोगियों को भी परेशानी होती है। हालांकि, मरीजों को एक-एक कंबल दिए गए हैं, लेकिन कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी में यह पर्याप्त नहीं हैं। इसे देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ल ने तो अस्पताल के सभी आठ वार्डों में पहले ही तीन-तीन हीटर लगवाए दिए थे।
इससे रोगियों को काफी राहत मिल गई। हाल ही में हुई बैठक में प्रमुख सचिव ने सभी सरकारी अस्पतालों में यह इंतजाम करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद सीएचसी के वार्डों में भी हीटर लगवाए गए।
विज्ञापन
कंबल नहीं थे पर्याप्त, हीटर ने दिया सुकून
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती सिराथू के होरीलाल ने बताया कि सर्दी लगने पर भाई को इलाज के लिए भर्ती कराया है। कंबल तो मिला ही था बेड के पास हीटर लगने से काफी राहत है। हड्डी वार्ड में भर्ती अपने दोस्त को देखने आए मूरतगंज के अरुण कुमार के कहा कि पहले तो कंबल भी मिलना मुश्किल था, लेकिन अब हीटर लग रहे हैं। यह व्यवस्था मरीजों को सर्दी में और सहूलियत देगी।
सर्दी को देखते हुए मरीजों की सहूलियत के लिए सभी सीएचसी एवं अन्य अस्पतालों में हीटर लगाने के निर्देश दिए गए थे। सभी जगह इंतजाम हो भी गया है।
डॉ. हिंद प्रकाश मणि
डिप्टी सीएमओ