फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Relative young man raped the girl living in her maternal home, condition critical

Kaushambi : ननिहाल में रह रही युवती के साथ रिश्तेदार युवक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Mon, 08 Jul 2024 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 05:08 PM IST
सार

विवार दोपहर बेटी को ननिहाल में अकेला पाकर पिपरी इलाके के रिश्तेदार धर्मेंद्र पाल ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म होने के बाद बेटी की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद ननिहाल के लोग जब घर पहुंचे तो बेटी की हालत देख सन्न रह गए।

विज्ञापन
Relative young man raped the girl living in her maternal home, condition critical
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार दोपहर ननिहाल में रह रही युवती के साथ रिश्तेदार युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म होने से युवती की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश करना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इलाके के एक गांव के व्यक्ति की ससुराल सरायअकिल कस्बे में है। उसने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी अपने ननिहाल में ही रहती है। आरोप है कि रविवार दोपहर बेटी को ननिहाल में अकेला पाकर पिपरी इलाके के रिश्तेदार धर्मेंद्र पाल ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म होने के बाद बेटी की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद ननिहाल के लोग जब घर पहुंचे तो बेटी की हालत देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


फोन कर घटना के बारे में उन्होंने उसे अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद ससुराल पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का बयान लेने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल भी करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed