फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   recovery to debt forgiveness farmers

कर्ज माफी की सूची में शामिल किसानों से हो रही वसूली

Sun, 13 Aug 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 13 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
recovery to debt forgiveness farmers
farmer protest
कर्ज माफी के नाम पर किसानों का शोषण शुरू हो गया है। बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कराने के नाम पर बिचौलिए तीन-तीन सौ रुपये किसानों से वसूल रहे हैं। वह भी लेखपालों के नाम पर। सभी जरूरी दस्तावेज लेकर रुपया ऐंठा जा रहा है। रुपया देने से इंकार करने पर किसानों को धमकी भी दी जा रही है कि उनको इसका लाभ नहीं मिलेगा, गलत रिपोर्ट लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन


शासन द्वारा ऋण माफी योजना की घोषणा के बाद लाभान्वित किए जाने वाले किसानों का चयन कर लिया गया है। चयनित किसानों के बैंक खाते से उनके आधार लिंक नहीं है। बिना आधार लिंक कराए संबंधित किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर गांव-गांव किसानों से दस्तावेज लेकर उनके खातों से लिंक कराया जा रहा है। इस कार्य में लगे हलका लेखपाल किसानों को आधार कार्ड लिंक कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसका लाभ उठाकर बिचौलिए गांवों में सक्रिय हो गए हैं। लाभान्वित किसानों की सूची लेकर वह उनसे संपर्क करते हैं और दो सौ से तीन सौ रुपया की वसूली कर उनका आधार कार्ड लिंक कराने का दावा करते हैं। ऐसे एक नहीं बल्कि दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन खामोश है। विकास खंड कौशांबी के कोसम, जाठी, पाली, मोहिद्दीनपुर, कायमपुर सहित दर्जन भर गांवों का प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिद्दीनपुर निवासी किसान भैरव प्रसाद का कहना है कि आधार, खसरा, खतौनी लेने आया एक व्यक्ति लेखपाल ने नाम पर उनसे तीन सौ रुपए जबरन ऐंठकर चला गया। जाठी निवासी रामलाल का आरोप है कि हलका लेखपाल के नाम पर उससे भी तीन सौ रुपये आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर लिया गया है। यही आरोप सोंधिया निवासी रामकृपाल, कायमपुर के मयादीन किसान ने लगाया है। हो रही वसूली से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed