फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Recognition of two private schools of Sirathu cancelled, locked

Kaushambi News: सिराथू के दो निजी विद्यालयों की मान्यता रद्द, लगा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Recognition of two private schools of Sirathu cancelled, locked
बीआरसी क्षेत्र के दो निजी स्कूलों की मान्यता शनिवार को रद्द कर दी गई है। बीईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दोनों स्कूलों में ताला बंद कराकर यहां पढ़ने वाले 300 बच्चों का दाखिला पास के परिषदीय स्कूल में करा दिया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के सात निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इन स्कूलों में अग्निशमन यंत्र समेत बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। अपार आईडी व अन्य कार्य भी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

इस पर सभी स्कूल संचालकों को बीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा। तय समय के बाद भी जवाब नहीं देने पर बीईओ ने शनिवार को हैप्पी किड्स व जेपी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदहाई की मान्यता समाप्त कर संचालन बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि हैप्पी किड्स विद्यालय में पंजीकृत 150 छात्रों को प्राथमिक विद्यालय मगरोहनी व गड़रिया का पूरा में समायोजित किया गया है। साथ ही जीपी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को गांव के कंपोजिट विद्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed