फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   real state companey

तहसील प्रशासन की शह पर फल-फूल रही थीं रियल स्टेट कंपनियां

Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
real state companey
क्राइम
रियल स्टेट कंपनियां यूं ही नहीं मनमानी कर रही थीं। तहसील प्रशासन का उनको पूरा सहयोग मिला था। शिकायतों के बाद भी तहसील प्रशासन की खामोशी इसकी पुष्टि करती है। दबाव पड़ने पर तहसील के अधिकारी एडीए का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेते थे। मगर जब एडीए ने कार्रवाई शुरू की तो मजबूरी में तहसील प्रशासन भी सक्रिय हो गया।
विज्ञापन


 चायल तहसील क्षेत्र में रियल स्टेट कंपनियों का पूरा जाल फैला है। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे व इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर कई नामी-गिरामी कंपनियों ने अपना दफ्तर खोल रखा है। प्लाटिंग करने के बाद तमाम तरह के प्रलोभन देकर यह कंपनियां प्लाट बेच रही हैं। सैनिक सुरक्षा इनक्लेव व ग्रीन सिटी आवास योजना ने बिना एडीए से नक्शा पास करवाए जमीन की प्लाटिंग कर बेचना शुरू कर दिया। कंपनियाें ने अवैध कब्जा भी कर रखा था। कोइलहा की प्रधान ने इसकी शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


चकरोड की भूमि पर कब्जा हुआ था। ग्रामीणों के दबाव बनाने पर अधिकारियों ने जांच की तो मामला सही पाया था। इसके बाद भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। किसानों से सस्ती दर पर भूमि खरीदने के बाद उनको कई गुना दामों पर बेचा जा रहा था। कंपनियों ने प्लाटिंग के इस खेल के जरिए करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा किया। शिकायतों का दौर चलता रहा। रियल स्टेट कंपनियों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। सीएम योगी ने तेवर बदला तो एडीए सक्रिय हुआ और कार्रवाई कर एक कालेज व दो रियल स्टेट कंपनी के दफ्तरों को ढहा दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन भी सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed