फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rapist and murderer of nephew sent to jail

भतीजी से दुराचार और हत्या करने वाला भेजा गया जेल

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
rapist and murderer of nephew sent to jail
भतीजी को गोद में खिलाया था, नशे में हो गया गुनाह
विज्ञापन

अपराध बोध हुआ तो फूट-फूटकर रोया दरिंदगी का आरोपी रम्पत, पुलिस ने भेजा जेल
फोटो नं-11
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दरिंदगी के बाद मासूम भतीजी को मौत के घाट उतारने वाला वहशी दरिंदा रम्पत कोखराज कोतवाली में फूट-फूटकर रोया। उसका कहना था कि भतीजी को गोद में खिलाया था। गुनाह नशे की वजह से हुआ है। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
कानपुर देहात जिले के शिवली थाना क्षेत्र में रहने वाला सपेरों का एक परिवार करीब 15 दिन से कोखराज इलाके में डेरा डाले हुए था। ये लोग गांवों में घूम-घूमकर ग्रामीणों को सांप दिखाने और सर्प दंश की दवा बेचने का काम करते थे। इसी परिवार की एक छह वर्षीय बच्ची को गुरुवार शाम डेरे में साथ रहने वाला रिश्ते का चाचा सूनसान स्थान पर उठा ले गया। वहां दरिंदगी के बाद उसने मासूम की हत्या कर दी। दरिंदे को घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि उस वक्त वह नशे में धुत था। बाद में हैंगओवर उतारने के लिए उसे दवा दिलाई गई। होश आने पर अपराध बोध हुआ तो आरोपी कोतवाली में फूट-फूटकर रोया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि भतीजी को हर रोज खिलाता था। उसके लिए बाजार से टॉफियां भी लेकर आता था। ऐसा कुछ करने के लिए कभी सोचा भी नहीं था। नशे में हालत में इतना बड़ा अपराध हो गया, जिसकी माफी नहीं मिल सकती। पूछताछ के बाद पुलिस ने दरिंदे को जेल भेज दिया है। अब उसे सजा दिलाने के लिए सात दिन में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। न्यायालय से समन्वय भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

----
अंतिम संस्कार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
मंझनपुर। घटना की जानकारी पाकर मृतका के परिवार वाले भी कानपुर से कौशाम्बी आ गए थे। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद संदीपन घाट पर बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों से भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुस्साए लोग किसी तरह का कोई हंगामा नहीं करें, इसे लेकर पुलिस अलर्ट रही। कोतवाल राकेश तिवारी खुद फोर्स के साथ घाट पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed