फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rape case against administrator and staff of private hospital

कौशांबी: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुष्कर्म के बाद हुई थी युवती की हत्या, एफआईआर दर्ज

Sun, 01 Nov 2020 02:04 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Rape case against administrator and staff of private hospital
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
कस्बे के समदा रोड स्थित न्यू तेजमति अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट अस्पताल प्रशासक व अज्ञात स्टाफ के खिलाफ लिखी गई है। इस मामले की अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. विश्राम की अगुवाई में जांच की गई थी।
विज्ञापन


भरवारी इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती को बुखार की समस्या होने पर मंझनपुर के समदा रोड स्थित न्यू तेजमति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती के पिता का आरोप था कि अस्पताल संचालक ने उससे एक लाख पांच हजार रुपये तीन किस्त में जमा कराए।
विज्ञापन


इसके बाद भी बेटी की हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बताया कि उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। आरोप है कि वहां स्टाफ ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और राज खुलने के डर से उसे मार डाला। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने एडीएम डॉ. विश्राम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के प्रशासक व अज्ञात स्टाफ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मनीष पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed