फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ramzan returned home safely, doubts remain on Suraj's body

रमजान तो सकुशल घर लौटा, सूरज के शव पर संशय बरकरार

Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ramzan returned home safely, doubts remain on Suraj's body
एक शव को लेकर दो परिवारों के बीच छिड़ी कागजी लड़ाई में कब्र से निकाले गए कंकाल को मोक्ष नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, जिस परिवार ने शव को रमजान बताकर दफन किया वह सकुशल घर लौट आया। अब संशय सूरज के शव को लेकर है। परिवार के लोग बिना डीएनए रिपोर्ट के अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर 11 जून को एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 14 जून को सदर कोतवाली के बिजलीपुर निवासी शब्बीर ने शव की शिनाख्त अपने बेटे रमजान के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव शब्बीर को सौंप दिया। शब्बीर ने मुस्लिम रीति से शव को दफन कर दिया। इस बीच 27 जून को फतेहपुर जिले के धाता निवासी सुजीत ने शव पर अपना दावा किया। उनका कहना था कि लाश उनके बेटे सूरज की है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत जिलाधिकारी सुजीत कुमार से की गई। डीएम के आदेश पर चार जुलाई को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोद कर कंकाल की निकाला गया। कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेजा गया। दो युवकों के शव को लेकर संशय था कि तभी कुछ दिन बाद रमजान घर आ गया। उसने बताया वह बेरोजागी से तंग आकर कमाने के लिए प्रयागराज गया था। वहां मिले एक रिश्तेदार ने उसकी मौत के बारे में जानकारी दी तो वह परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, रमजान तो आ गया है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जिस शव को दफन किया गया है वह सूरज का ही है। सूरज के घरवाले डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है रमजान वापस आ गया है। उम्मीद है शव सूरज का है, लेकिन उसके घरवाले डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed